नुक्कड़ नाटक में दिखी विकास की तस्वीर, योजनाओं का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचा अभियान

नुक्कड़ नाटक में दिखी विकास की तस्वीर, योजनाओं का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचा अभियान
असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज खाचरौद, जिला उज्जैन
खाचरौद। मुख्यमंत्री संकल्प सेवा अभियान के तहत रविवार को पुराना पुलिस थाना क्षेत्र स्थित कुंवर स्वीट्स के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। रंग उत्सव कला मंडली उज्जैन के कलाकारों ने अभिनय और संवादों के जरिए केंद्र सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने रोचक प्रस्तुति के जरिए योजनाओं के उद्देश्य और आम नागरिकों के लिए उनके महत्व को सामने रखा। कार्यक्रम देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक जुटे।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीषा अखिलेश शर्मा, पार्षद राकेश राठौर, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम बंबोरिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित सेठी, एल्डरमैन अर्जुन शर्मा व विनोद चतुर्वेदी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नपा कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संचालन विनोद चतुर्वेदी ने किया, जबकि आभार अर्जुन शर्मा ने माना।



