मंदसौर जिलासीतामऊ

स्व. कौशल्या बाई व जुझारूलालजी गंधर्व की स्मृति में पितृपक्ष पर मुक्तिधाम समिति को किया 21 हजार का सहयोग

स्व. कौशल्या बाई व जुझारूलालजी गंधर्व की स्मृति में पितृपक्ष पर मुक्तिधाम समिति को किया 21 हजार का सहयोग

सीतामऊ। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्री जुझारूलाल जी गंधर्व एवं स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या बाई गंधर्व की पावन स्मृति में उनके परिवार द्वारा पुण्य कार्य किया गया

उनके सुपुत्र श्री गोपाल गंधर्व, पुत्रवधू श्रीमती सरिता गंधर्व एवं पौत्री मोनिका गंधर्व के द्वारा श्री महाकाल मुक्तिधाम, सीतामऊ के विकास कार्य हेतु 21,000/- रुपये (इक्कीस हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की गई।

श्री महाकाल मुक्तिधाम समिति, सीतामऊ ने इस पुनीत सहयोग के लिए गंधर्व परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। समिति ने कहा कि इस तरह के सहयोग से मुक्तिधाम के विकास कार्यों को गति मिलती है।

समिति परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं दानदाता परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}