खेड़ी गांव में देवनारायण धर्मशाला का भूमि पूजन, दानवीरों ने जमीन दान कर निभाई मिसाल

खेड़ी गांव में देवनारायण धर्मशाला का भूमि पूजन, दानवीरों ने जमीन दान कर निभाई मिसाल
मोहन गुर्जर
मंदसौर ब्यूरों/। नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव खेड़ी में रविवार को देवनारायण धर्मशाला निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कर नींव रखी गई। धर्मशाला का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ था, जिसे लेकर अब गांव के युवाओं एवं देवनारायण समिति के प्रयासों से कार्य को नई दिशा मिली है। भूमि पूजन कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे गांव में खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा।
धर्मशाला निर्माण के लिए गांव के दानवीरों ने अपनी जमीन दान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इनमें मानसिंह पिता मूलचंद,सुंदरलाल पिता गणेशराम(सोसायटी मैनेजर), शांतिलाल (विष्णु) पिता अमृतराम,गोपाल पिता कालूराम,रामनारायण पिता बापूलाल,भारत पिता बापूलाल (मुखिया जी), गोपाल पिता कनीराम,जगदीश पिता कनीराम,फोरूलाल पिता रामलाल, शंकरलाल पिता उकारलाल,मोहन पिता उकारलाल एवं देवीलाल पिता सुखलाल (छोटे) का विशेष योगदान रहा।
भारत (मुखिया जी) ने अपने द्वारा खरीदे गए दो बाड़े धर्मशाला निर्माण के लिए दान किए। सभी दानदाताओं के इस सहयोग को ग्रामीणों ने समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
देवनारायण समिति एवं खेड़ी गांव के युवाओं ने इस कार्य में किए गए प्रयासों के लिए सभी ग्रामीणों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि धर्मशाला का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों तथा अन्य सामुदायिक कार्यों में बेहद उपयोगी साबित होगा।
समिति एवं युवाओं ने कहा कि वर्षों से रुका हुआ यह कार्य अब समाज के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। सभी युवाओं के प्रयासों और एकजुटता से गांव में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
देवनारायण समिति ने सभी दानदाताओं, ग्रामीणों एवं युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवान देवनारायण की कृपा सभी पर बनी रहे।



