शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंदसौर विकासखंड के अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में सेक्टर डिगांव माली की प्रस्फुटन समितियों के लिए ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को सामाजिक विकास, विधिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण देना रहा।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विनय दुबेला सरपंच प्रतिनिधि उंकारलाल माली सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। द्वितीय सत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के जिला सचिव न्यायाधीश सिद्धार्थ तिवारी ने उपस्थित सदस्यों को विधिक जानकारी एवं उनके अधिकारों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इसके बाद विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट सहित अन्य प्रशिक्षकों ने विभिन्न सत्रों में समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से ‘शक्ति संचय’ प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी कृष्णपाल सिंह शक्तावत, पंडित श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री तथा वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम मारू सहित अन्य अतिथियों ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ऋतु शर्मा एवं डॉ. संजय शर्मा, विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट, नवांकुर संस्था से जुड़े कार्यकर्ता तथा जन अभियान परिषद के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में अर्चना रामावत, इंद्रजीत भट्ट, राजाराम तंवर, अजीजुल्लाह खान, गोपाल चौहान, लालजी, चंद्रशेखर सोनी, अन्नू, नरेंद्र पंवार, धर्मेंद्र जटिया, सुरेश शर्मा, हरीश सालवी, वरदीचंद कुमावत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजू प्रजापत, सोनू गुप्ता, रूपदेव सिंह सिसोदिया, उषा सोलंकी, रघुवीर सिंह राठौर, संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मौजूद रहे।



