अपराधमंदसौर जिलाशामगढ़

चॉकलेट की डांट का बदला बना खूनी साजिश, 4 साल के बाबू की हत्या से दहला शामगढ़

चॉकलेट की डांट का बदला बना खूनी साजिश, 4 साल के बाबू की हत्या से दहला शामगढ़

शामगढ़। महज एक चॉकलेट और डांट से शुरू हुई नाराजगी का अंत चार साल के मासूम की मौत के रूप में हुआ। शामगढ़ की पंजाबी कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज घटना ने रिश्तों और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। जिस मासूम को शायद यह भी नहीं पता था कि किसी की नाराजगी क्या होती है, वही कथित बदले की भावना का शिकार बन गया।कहानी करीब 10-12 दिन पहले शुरू हुई,

जब कृष्णपाल उर्फ बाबू की मां ने चॉकलेट की बात पर पड़ोस में रहने वाली करीब 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को डांट दिया। आरोप है कि यह बात उसके मन में बैठ गई। 24 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे चॉकलेट देने के बहाने बाबू को अपने घर बुलाया गया। इसके बाद मासूम को पानी की होद में धक्का देकर उसके ऊपर पत्थर रख देने का आरोप है।

उधर, बाबू के परिजन उसे गलियों और आसपास तलाशते रहे। आखिरी बार उसे उसी लड़की के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर उसके घर की जांच की, तो होद में मासूम का शव मिला।

पूछताछ में नाबालिग ने हत्या करना स्वीकार किया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह, विदिशा भेज दिया गया।बाबू तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। जिस घर में उसकी हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ आंसू और मातम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}