स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली
मंदसौर।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंदसौर जिले में ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त वातावरण प्रदान करना है।अभियान के पहले दिन जिला चिकित्सालय परिसर मंदसौर से नर्सिंग कॉलेज की युवा स्टूडेंट द्वारा हरी झंडी दिखाकर तंबाकू मुक्त जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला प्रशिक्षण केंद्र (IPP6) मंदसौर में संपन्न हुई। इसके साथ ही, गांधी चौराहा मंदसौर पर एक विशाल मानव श्रृंखला भी बनाई गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगामी 60 दिवस यानी 26 दिसंबर 2026 तक पूरे जिले में संचालित किया जाएगा। इस निर्धारित अवधि में जिले के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों, युवाओं और अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वित प्रयासों से तंबाकू नियंत्रण संबंधी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।



