देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी महिला से मारपीट, यात्रियों ने हॉकर को दबोचा

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी महिला से मारपीट, यात्रियों ने हॉकर को दबोचा

गोरखपुर पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक सफाईकर्मी महिला के साथ अवैध हॉकर ने मारपीट की। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ लिया।घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्टेशन परिसर में हुई। पीड़िता सुनीता (पत्नी रामभुआल) स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी सफाईकर्मी के रूप में तैनात हैं। इसी दौरान थाना कैंपियरगंज के ग्राम राखुखोर निवासी अशोक गुप्ता (पुत्र रामदास) स्टेशन पहुंचा। वह ट्रेन में कॉपी-किताब बेचने का अवैध धंधा करता है।पीड़िता के अनुसार, अशोक गुप्ता स्टेशन परिसर में खुलेआम गंदगी फैला रहा था। जब उन्होंने उसे मना किया तो आरोपी भड़क गया। उसने गाली-गलौज की और महिला पर हमला बोल दिया। आरोपी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर यात्री और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया।घटना की सूचना तुरंत जीआरपी आनंद नगर और आरपीएफ नकहा को दी गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी आनंद नगर प्रभारी रामसमुझ सरोज और आरपीएफ नकहा प्रभारी कन्हैया सिंह ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, स्टेशन परिसर में अवैध रूप से गंदगी फैलाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}