भोपालमध्यप्रदेश

उज्जैन में खड़े हनुमान को वहीं रहने दें रास्ता बदल दें-उमा भारती

उज्जैन में खड़े हनुमान को वहीं रहने दें रास्ता बदल दें-उमा भारती

उज्जैन वाले खड़े हनुमान जी की ख्याति लगातार बढ़ रही है। अब देश के अन्य राज्यों से भी भक्त इस चमत्कारी के प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जो भक्त महाकाल मंदिर दर्शन करने आ रहा है, वह भी खड़े हनुमान मंदिर के दर्शन कर रहा है। आज भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। सभी भक्तों का कहना है कि यह मंदिर दूसरी जगह नहीं जाना चाहिए। इसी स्थान को और भव्य बनाना चाहिए।

दर्शन के इसी क्रम में आम श्रद्धालुओं के अलावा साधु संत और महामंडलेश्वर भी यहां पहुंच रहे हैं। साथ ही पूजन पाठ कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज कुंभ में चर्चा में आई में साध्वी हर्षानंद गिरी साधु संतों के साथ खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां प्रतिमा के सामने बैठकर पूजन पाठ किया।

खड़े हनुमान मंदिर का मामला अब तूल पकड़ रहा है। देश के साधु-संत से इसे उस जगह से हटाने के पक्ष में नहीं है। हर्षानंद गिरी समेत कई संत गुरुवार को खड़े हनुमान जी के दर पर पहुंचे और इसका विरोध किया है। वहीं, एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती भी खड़े हनुमान जी के लिए मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने सीएम मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है

उमा भारती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर रास्ता बदलने की सलाह दी है उन्होंने पत्र में भोपाल के कमला पार्क का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह शिवराजसिंह चौहान ने मस्जिद को बचाते हुए रास्ते का समाधान निकाला था उसी तरह उज्जैन में भी मंदिर को वहीं रखते हुए रास्ते का विकल्प तलाशा जाना चाहिए

उमा भारती ने कहा कि आस्था और विकास दोनों को साथ लेकर चलना संभव है उमा भारती ने अपने पत्र में और क्या लिखा है

जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा को हटाने के लिए अभी तक किसी भी प्रकार की मशीन या बल का प्रयोग नहीं किया गया है तथा मामले पर उचित संतुलन बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}