50 लाख की डिमांड, 20 लाख में डील… 4 लाख खाते में ट्रांसफर, फिर CBI की एंट्री; CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव गिरफ्तार

50 लाख की डिमांड, 20 लाख में डील… 4 लाख खाते में ट्रांसफर, फिर CBI की एंट्री; CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव गिरफ्तार
नीमच । केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN में पदस्थ इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव पर पटना CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
मामला एक ड्रग कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पटना निवासी आलोक सिन्हा को आरोपी नहीं बनाने के एवज में कथित तौर पर 50 लाख रुपए की मांग किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद 20 लाख रुपए में डील तय हुई, जिसमें 10 लाख रुपए एडवांस देने की बात सामने आई। इसी दौरान फरियादी आलोक सिन्हा ने 4 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। यह राशि CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव के रिश्तेदार संतोष कुमार सुमन के खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है।
इसके बाद फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पटना CBI से की। CBI ने जांच के बाद 10 सितंबर को प्रकरण दर्ज किया और देर शाम नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय परिसर में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान CBI टीम ने CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आज उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां CBI ने ट्रांजिट रिमांड की मांग की। न्यायालय ने 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया है।
ऑनलाइन पैसे भेजने के बाद फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पटना CBI से कर दी. शिकायत मिलने पर CBI ने प्राथमिक जांच की. जांच के बाद CBI ने 10 सितंबर को औपचारिक मामला दर्ज किया. इसके बाद 10 सितंबर की देर शाम CBI टीम ने नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय परिसर में दबिश दी. कार्रवाई करते हुए CBI ने इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को न्यायालय में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान CBI ने आरोपी को पटना ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की. न्यायालय ने CBI की मांग को स्वीकार करते हुए 14 सितंबर तक की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी है. अब पटना CBI की टीम आरोपी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को अपने साथ पटना ले गई है.
इस बड़ी कार्रवाई के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की साख और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं. अब CBI की आगे की पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या रिश्वत के इस खेल में केवल इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ही शामिल थे? या फिर CBN से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी इसमें शामिल है? फिलहाल पटना CBI की कार्रवाई के बाद नीमच CBN में खामोशी और हड़कंप है, वहीं हर किसी की नजर आगे की जांच पर टिकी है.
पूरे मामले में अब CBI की पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कथित रिश्वत के इस पूरे खेल में क्या सिर्फ इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ही शामिल थे या फिर CBN से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आएगी?
फिलहाल पटना CBI की कार्रवाई के बाद नीमच CBN में हड़कंप की स्थिति है और अब सबकी नजर आगे होने वाली जांच और खुलासों पर टिकी है।



