मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 22 अक्टूबर को

मंदसौर 21 अक्टूबर 2026 / जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे जिला पंचायत सभागृह में होगी।

–00–

टीम कमलेश प्रजापति का एक्शन, मादक पदार्थ तस्कर आजाद पठान को इंदौर जेल भेजा

सीतामऊ।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सीतामऊ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है , थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति की पहल पर लदुना निवासी आजाद पिता शेरुखान पठान (48) के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई , उज्जैन संभाग आयुक्त के आदेश पर आरोपी को एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर टीआई कमलेश प्रजापति ने क्षेत्र के आदतन मादक पदार्थ तस्करों की जानकारी जुटाकर आजाद पठान के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा और एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी के माध्यम से उज्जैन संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया , आयुक्त ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की धारा 3(1) के तहत आरोपी को एक वर्ष तक निरुद्ध रखने का आदेश जारी किया , आदेश के पालन में सीतामऊ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया।

–00–

मंदसौर हॉकी नोडल सेंटर टीम बनी उपविजेता, रुद्र प्रताप को मिला फाइनल का ‘मैन ऑफ द मैच’ सम्मान

मंदसौर 21 अक्टूबर 2026/ इंदौर की ए,आई,टी,वी, एजुकेशनल एकेडमी स्कूल द्वारा 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में मंदसौर की नोडल सेंटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब और सिल्वर मेडल हासिल किया।यह जानकारी हॉकी नोडल सेंटर संचालित उत्कृष्ट विद्यालय प्रिंसिपल के , सी, सोलंकी ने दी

ज्ञात रहे प्रदेश के कुछ विशेष स्कूलों को नोडल सेंटर दिया गया है जिसमें मध्य प्रदेश शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय को हॉकी का नोडल सेंटर दिया गया

जिसमें रवि कोपर कोपरगांवकर प्रशिक्षक है साथ ही हॉकी मंदसौर के सभी प्रशिक्षक व उत्कृष्ट विद्यालय के खेल सिक्सस महेंद्र शुक्ला जी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहता है प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की कुल 13 टीमों ने भाग लिया। इनमें इंदौर, ग्वालियर, भीलवाड़ा, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, धार, देवास, उज्जैन और खंडवा सहित अन्य स्थानों की टीमें शामिल थीं।

यह प्रतियोगिता ‘चक दे इंडिया’ फेम हॉकी प्रशिक्षक मीर रंजन नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। ग्रासरूट स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने वाली इस प्रतियोगिता को हॉकी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सेमीफाइनल में मंदसौर की शानदार जीत

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मंदसौर की टीम का सामना भीलवाड़ा से हुआ। मंदसौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ग्वालियर ने थार अकादमी को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

रोमांचक फाइनल में ग्वालियर ने मारी बाजी

फाइनल मुकाबला मंदसौर और ग्वालियर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अंतिम समय तक शानदार संघर्ष किया। रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर की टीम ने मंदसौर को 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। हालांकि, मंदसौर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। मंदसौर के खिलाड़ी रुद्र प्रताप को फाइनल मुकाबले का ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टीम के साथ कोचिंग स्टाफ के रूप में वंश खींची, अक्षय, किरण कुमावत एवं मोशेब उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

खेल जगत ने दी बधाई

हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया एवं सचिव अविनाश उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन कम उम्र के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य में उच्च स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।

मंदसौर टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी जिला खेल अधिकारी ओ पी हरोड हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पंकज जाट शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी घासी लाल जोगचंद हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, सचिव अविनाश उपाध्याय, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एनआईएस कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक तथा वरिष्ठ खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार एवं पिंटू आर्थर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

इसके अतिरिक्त डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी, दुबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सिसोदिया सहित खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने टीम की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।

–00–

मुल्तानपुरा में चाचा भतीजे के साथ 5 पांच लोगों ने मारपीट की है…

आबिद गुल्ला नामक व्यक्ति के सिर पर चोट लगी है,वहीं उसका पैर भी फ्रैक्चर होना बताया जा रहा है, भतीजे अरशान को चोट आई है…फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}