
किशनगढ़ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिकवरी कैंप आयोजित
किशनगढ़ ताल
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा ताल द्वारा ग्राम पंचायत किशनगढ़ में रिकवरी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एलडीएम मोहनलाल मीणा, शाखा प्रबंधक श्री शेखर इटावदिया, कृषि वित्त अधिकारी राहुल पाटीदार, ग्राम पंचायत सरपंच दिलीप सिंह तंवर तथा बैंक मित्र निशांत शर्मा, सुरेश पंचोलिया एवं नागेश्वर गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कई ऋण खातों का सेटलमेंट (समझौता निपटान) किया गया। बैंक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को ऋण खातों के समाधान एवं समय पर ऋण भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।
आगामी 16 सितंबर 2026 को ग्राम निपानिया लीला में भी इसी प्रकार रिकवरी कैंप का आयोजन किया जाएगा। बैंक द्वारा संबंधित ऋण खाताधारकों एवं ग्रामीणों से कैंप में उपस्थित होकर अपने लंबित ऋण खातों के समाधान का लाभ उठाने की अपील की गई है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव बापू लाल दांगी सहायक सचिव बाबूलाल परमार नारायण सिंह तंवर महेंद्र सिंह सोलंकी तूफान सोलंकी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।



