मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में बाइक से चोरी हुई रुपए कि थैली को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, नागरिकों ने किया पुलिस का स्वागत 

सीतामऊ में बाइक से चोरी हुई रुपए कि थैली को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, नागरिकों ने किया पुलिस का स्वागत 

सीतामऊ। नगर के मंदसौर रोड़ स्थित  इंदु बालोद्यान के सामने बाइक पर रखी डेढ़ लाख रुपए से भरी थैली चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने करीब ₹1.48 लाख बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि वारदात में राजगढ़ जिले के कड़ियां सांसी गांव के दो आरोपी शामिल थे, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस ने चोरी हुई रकम जरूर बरामद कर ली है। चोरी का खुलासा होने पर ग्रामीणजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस जांच टीम का स्वागत किया है।

बता दे कि बीते 07 सितम्बर को सीतामऊ के इंदु बालों उद्यान के पास एक किराना दुकान के सामने से कल्याणपुर निवासी किसान उमराव सिंह की मोटरसाइकल से ₹1.50 लाख से भरी थैली चोरी हो गई थी। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंची ओर राजगढ़ जिले के आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों से राशि बरामद कर ली है।

इसी प्रकार की घटना कुछ वर्षों पूर्व भी हुई थी जिसमें सीतामऊ मंडी के एक व्यापारी का पेसो से भरा बैग पलक झपकते ही गायब कर दिया था। उस मामले में भी राजगढ़ जिले के ही आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए गए रुपए बरामद किए थे । साथ ही राजगढ़ जिले के चोरों द्वारा सुवासरा में इसी तरीके से कई चोरिया की गई है। यह चोर बैंक या मंडी के बाहर बड़ी रकम वाले किसान या व्यापारी को टारगेट करते हुए उनकी रेकी करते हैं। बाद में मौका मिलते ही चोरी कर लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}