किसानों को नहीं मीली बीमा राशी मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

किसानों को नहीं मीली बीमा राशी मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद
खाचरौद। क्षेत्रीय किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख मांग खाचरोद क्षेत्र के अंतर्गत खरीफ 2025 की सोयाबीन की फसल अतिवृष्टि किट आदि बीमारी की वजह से हम किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा हम किसानों को राहत राशि व बीमा राशि अभी तक हमारे खाते में नहीं डाली गई है जो कि किसानों का अधिकार है किसानों को बीमा राशि प्रदान की जाए , यह की वर्तमान में हम किसानों की फसल का सेटेलाइट सर्वे किया जा रहा है उक्त सैटेलाइट सर्वे को तुरंत बंद किया जाए , यह कि हम किसानों को क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल बीमा दिया जाए , बायपास रोड के पास बन रही नवीन मटर मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र चालू किया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष उदय सिंह आंजना, जिला युवा किसान वाहिनी संयोजक राजाराम से सैंकवाडिया, तहसील अध्यक्ष श्याम धाकड़(पहलवान), जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभान सिंह नरूका, तहसील मंत्री श्याम बाबू बंबोरिया, घनश्याम नायमा, सिद्धूलाल सगत खेड़ी, बालराम मदारा, सूरेश जोशी, बगदीराम बामता, नंद बाबा धाकड़, ईश्वरलाल बटलावदी, बाबूलाल चांपानेर, देवेश ठन्ना, बद्रीलाल चौधरी, नंदकिशोर आक्याजागीर, केशुराम बुरानाबाद, रूघनाथ बुरानाबाद आदि किसान संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



