ग्राम पालसोड़ा में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव
पंचायत पालसोड़ा को मिला श्रेष्ठ कार्यों हेतु कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र

ग्राम पालसोड़ा में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव,
पंचायत पालसोड़ा को मिला श्रेष्ठ कार्यों हेतु कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र
पालसोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पालसोड़ा में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत पालसोड़ा परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरे सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। पंचायत में सरपंच संगीता गुड्डू जाट द्वारा झंडावंदन किया गया, जहां तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। जहाँ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ आयोजन संपन्न हुआ, समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। बच्चों और युवाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को याद किया गया।
इसके साथ ही ग्राम पालसोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक कृषि सहकारी सोसायटी, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक, माध्यमिक और एकीकृत शा. उ. मा.वि पालसोड़ा, शारदा विद्या मंदिर, शहीद भगतसिंह साइंस एकेडमी, ग्लोबल इंग्लिश स्कूल सहित अन्य संस्थाओं में शान से तिरंगा लहराया वही विद्यालयों में डीजे के साथ प्रभात फेरी के साथ साथ सांस्कृतिक आयोजन भी सम्पन्न हुए, वही आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
जिला स्तरीय आयोजन पर जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत पालसोड़ा की सरपंच संगीता गुड्डू जाट को पंचायत में टैक्स वसूली व अन्य व्यवस्थाओं में अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया, समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां देखने को मिलीं। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ पालसोड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।


