शामगढ़मंदसौर जिला

रील देखने के चक्कर में लगा 73 हजार का चूना , ‘TV One’ ऐप डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल

रील देखने के चक्कर में लगा 73 हजार का चूना , ‘TV One’ ऐप डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल

मंदसौर/सुवासरा- ऑनलाइन दुनिया का चस्का अब लोगों की गाढ़ी कमाई पर भारी पड़ने लगा है , मामला सुवासरा थाना क्षेत्र के लखवा गांव का है , जहां रील देखने के दौरान एक शातिर खेल हो गया , मोबाइल में एक अनजान ऐप इंस्टॉल करते ही खाते से 73 हजार रुपये साफ हो गए , पुलिस ने मामले में अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता पंकज (27 वर्ष) पिता भगवानलाल मैहर जो कि लखवा का रहने वाला है , सुवासरा के ‘कनिष्का ऑनलाइन सेंटर'(मालिक पीरूलाल सोलंकी) पर काम संभालता है , दुकान के ऑनलाइन कामों के लिए मालिक ने एसबीआई (SBI) के खाते में 90 हजार रुपये डलवा रखे थे , बीती 3 नवंबर 2026 को पंकज भाई आराम से सोशल मीडिया पर रील खंगाल रहा था , इसी दौरान उसकी नजर ‘टीवीन’ (TV One) नाम की एक ऐप पर पड़ी , बिना सोचे-समझे उसने सोशल मीडिया साइट से ही सीधे वह ऐप अपने फोन में डाउनलोड कर ली , बस फिर क्या था! ऐप डाउनलोड होते ही फोन हैक हो गया और कुछ ही पलों में खाते से 73,000 रुपये निकलने का मैसेज धमक पड़ा।पैसे कटते ही पैरों तले जमीन खिसक गई , पंकज ने तुरंत बैंक स्टेटमेंट निकलवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत ठोक दी (शिकायत नंबर 8563) जांच-पड़ताल में सामने आया कि ठगी गई रकम सीधे आरोपी के एचडीएफसी (HDFC) बैंक खाते (खाता संख्या 5609) में ट्रांसफर हुई है_

सुवासरा पुलिस ने सबूतों के आधार पर खाताधारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है , अब खाकी यह पता लगाने में जुटी है कि इस शातिर खेल के पीछे असली खिलाड़ी कोन है।

_सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर अनजान ऐप या लिंक से बचकर रहें , जरा सी लापरवाही आपकी पूरी कमाई पर पानी फेर सकती है_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}