मंदसौरमंदसौर जिला
मदरसा नूर चिश्तियां बाजखेड़ी में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मदरसा नूर चिश्तियां बाजखेड़ी में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मंदसौर। बाजखेड़ी स्थित मदरसा नूर ए चिश्तियां में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर अय्यूब भाई हाजी एवं विशेष अतिथि लाला भाई की आतिथ्य में छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली तथा ध्वजारोहण किया। विद्यालय प्रबंधक मंजूबाई भावसार एवं सुनील शर्मा के निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बानोबी एवं जन्नत बी, नजमाबी, सलमाबी सहित मदरसा स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



