मंदसौर जिलासीतामऊ

सेवा संकल्प के अंतर्गत फलदार पौधों का पौधारोपण

सेवा संकल्प के अंतर्गत फलदार पौधों का पौधारोपण

सीतामऊ,। डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के विकास के उद्देश्य से इको क्लब द्वारा ‘सेवा संकल्प’ के अंतर्गत फलदार पौधों का पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने भी सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इनमें आम, अमरूद, सीताफल, रामफल एवं शहतूत सहित अन्य फलदार पौधे प्रमुख रहे।

पौधारोपण का यह कार्यक्रम इको क्लब प्रभारी डॉ. माया पंत एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों डॉ. संजय प्रजापति, सुश्री सुमन, श्री पंकज पाटीदार एवं श्री अविनाश सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। महाविद्यालय द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ये पौधे भविष्य में विकसित होकर परिसर की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ फल एवं पर्यावरणीय लाभ प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. राजेश बारिया ने पौधारोपण में सहभागी सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}