नीमच

वृद्धजन दिवस पर युवाओं ने वृद्धजनों के साथ खेली खेल गतिविधियां

वृद्धजन दिवस पर युवाओं ने वृद्धजनों के साथ खेली खेल गतिविधियां

नीमच। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं मेरा युवा भारत नीमच युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय Red Cross सोसायटी, नीमच में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत नीमच के अरविंद जी डामोर ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मेरा युवा भारत के सांसद प्रतिनिधि मनीष शर्मा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में सहभागिता की। इस दौरान कैरम बोर्ड, शतरंज सहित अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। युवाओं एवं वृद्धजनों ने साथ मिलकर खेल गतिविधियों का आनंद लिया तथा आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय बिताया।

कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत की स्वयंसेवक तन्वी लखेरा द्वारा युवा संवाद का आयोजन किया गया। उन्होंने मेरा युवा भारत के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, खेल, स्वच्छता, जन-जागरूकता, सांस्कृतिक एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।

उन्होंने युवाओं को मेरा युवा भारत से जुड़कर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करने तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक न्याय विभाग, नीमच के विनीत जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}