रतलामताल

अपहृत नाबालिग बालक को तीन दिन में किया दस्तयाब, ताल पुलिस को मिली सफलता

अपहृत नाबालिग बालक को तीन दिन में किया दस्तयाब, ताल पुलिस को मिली सफलता

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे अभियान में ताल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम किशनगढ़ से 28 सितंबर 2026 को अपहृत हुए नाबालिग बालक को लगातार तलाश एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिन में दस्तयाब कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ताल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रभात पटवारी गौर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ताल थाना पुलिस टीम ने ग्राम किशनगढ़ से अपहृत नाबालिग बालक की तलाश में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तीन दिन में दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी एवं सउनि राधेश्याम गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों में राहत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}