
ताल क्षेत्र में 80 वां आजादी का जश्न हर्ष उल्लास के साथ मनाया, ध्वजारोहण कर मिठाई वितरण की और वीर शहिदों को नमन किया
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर ग्राम पंचायत रिछा ज. पं. आलोट में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम , सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट, मुख्य अथिति के रूप मे जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, अनुविभाग आलोट के अनुविभागीय अधिकारी सोनकर साहब, जनपद पंचायत आलोट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत सिंह नलवाया साहब, तहसीलदार , विद्यालय के प्राचार्य एवं ग्राम पंचायत रिछा के सरपंच प्रतिनिधि महोदय गोविंद सिंह डोडिया, उप सरपंच कालूराम परमार एवं पंच , सचिव विक्रम चौधरी, सहायक सचिव समरथ पाटीदार ग्रामीणजन युवा साथी एवं विद्यालय स्टाफ, नन्हे मुन्हे बच्चे द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई सभी उपस्थिति में अतिथियों का स्वागत सत्कार कर पुरस्कार वितरण कर ,सामूहिक वृक्षारोपण पंचायत प्रांगण में किया गया उसके बाद विद्यालय में समूह द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर बच्चों के साथ अतिथियों ने सामूहिक भोजन किया गया गणमान्य नागरिक संहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।
इसी प्रकार आसपास के ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत किशनगढ़ ताल में सरपंच दिलीप सिंह तंवर ने झंडा वंदन किया ग्राम पंचायत खेता खेड़ी में सरपंच शांतिलाल शर्मा झंडा वंदन किया शेरपुर खुर्द में संरपच राम सिंह यादव ने झंडा वंदन कियाग्राम पंचायत मीनावदा में सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल पांचाल ने ग्राम पंचायत हिम्मत खेड़ी में सरपंच बापू सिंह ने झंडा वंदन किया
ग्राम पंचायत निपानिया लीला में सरपंच बद्री लाल चौहान ने झंडा वंदन किया



