बच्चों कि प्रभातफेरी के साथ देथली बुजुर्ग में धूमधाम से मनाया आजादी का जश्न

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत भवन में हुई विशेष ग्राम सभा
खड़ावदा। गरोठ विकासखंड की ग्राम पंचायत देथली बुजुर्ग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास मनाया गया, बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई,स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, बच्चों ने नृत्य, गीत, भाषण एवं संवाद प्रस्तुत किया, हाई स्कूल देथली बुजुर्ग में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी,वहीं एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में भी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी, भूतियाबाग मिडिल स्कूल में भी शानदार आयोजन हुए, ग्राम पंचायत में सरपंच मुकेश गोड ने ध्वजारोहण किया,, बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
देथली बुजुर्ग में ग्राम सभा संपन्न
स्वतंत्रता दिवस पर राज्य शासन के निर्देशानुसार गरोठ विकासखंड की ग्राम पंचायत देथली बुजुर्ग में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा की सूचना सोशल मीडिया सहित ग्राम वासियों को दो दिन पहले दी गई।
ग्रामसभा की अध्यक्षता सरपंच मुकेश गोड़ ने की, सचिव देवीलाल हरोकिया ने गांव के जनता की समस्या सुनी, कुछ प्रस्ताव की पारित किए गए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य अनुसार आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई, सूची का वाचन ग्रामसभा में किया गया, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों की सूची भी ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर चस्पा की गई है, आभार सचिव देवीलाल हरोकिया ने माना।



