रतलामताल

पांच दिवसीय सांवलिया सेठ मित्र मंडल द्वारा पैदल यात्रा प्रारंभ- जगह-जगह भव्य स्वागत

पांच दिवसीय सांवलिया सेठ मित्र मंडल द्वारा पैदल यात्रा प्रारंभ- जगह-जगह भव्य स्वागत

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह में निकलने वाली सांवलिया सेठ पैदल यात्रा जो ठिकाना दोलत गंज किशनगढ़ ताल ,चारन खेड़ी माता गुराडिया बिलावली नापाखेड़ा मंडावल आदि

ठिकानों से सांवलिया सेठ भक्त मंडली द्वारा जिसमें 200 से अधिक भक्त पैदल यात्री इस यात्रा में भाग ले रहे हैं ,जो पांच दिनों में 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पुरी करके मंडफिया धाम सेठ सांवलिया जी के दरबार में दर्शन लाभ के साथ पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने और नया आवेदन प्रस्तुत कर अपनी यात्रा का मंगलमय समापन करेंगे ।यात्रा प्रहलाद सिंह चौहान के संरक्षण में निकाली जाती है जो जोखिम भरा काम है।दोसौ लोगों की भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था टेढ़ी खीर है।इतने लोगों को समय पर एकत्रित कर आगे का रास्ता तय करना,सबके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पसीना निकाल देता है। पैदल यात्रा में आसपास के लगभग 10 गांवों के सांवलिया सेठ के श्रद्धालु भी सम्मिलित होते हैं ।

श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल यात्रा मंडली में सांवरिया सेठ के जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ होकर प्रतिदिन 40 किलोमीटर का रास्ता तय करने का लक्ष रहता है, पश्चात भोजन एवं विश्राम करते है ।अगले दिन सुबह सुबह पुनः तरोताजा होकर यात्रा प्रारंभ कर दी जाती है।कई श्रृद्धालुओं के पैरों पर सूजन आ जाने के बावजूद हिम्मत नहीं हारते हैं।यही तो सांवलिया सेठ की कृपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}