नीमच

जिला सेन समाज प्रतिभावान पुरस्कार वितरण समारोह एवं सामाजिक बैठक 2026 संपन्न

जिला सेन समाज प्रतिभावान पुरस्कार वितरण समारोह एवं सामाजिक बैठक 2026 संपन्न

नीमच –  जिला सेन समाज संगठन के तत्वावधान में एवं तहसील सेन समाज संगठन, नीमच द्वारा *”जिला सेन समाज प्रतिभावान पुरस्कार वितरण समारोह एवं महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक” का आयोजन रविवार को श्री नारायणी माता मंदिर, नीमच पर बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सुखलाल जी सेन – तारापुर एवं जिला युवा अध्यक्ष श्री चमन जी सेन के सान्निध्य में की गई।विशेष अतिथि श्री रामेश्वर जी खींची छोटी सादड़ी, श्री ओमप्रकाश जी बोराना प्रतापगढ़, श्री विष्णु जी कछावा मल्हारगढ़, श्री मांगीलाल जी राठौर मनासा, श्री हरिप्रसाद जी गेहलोत नीमच, श्री मोहनलाल जी कछावा मनासा, श्री दीपक जी गेहलोद मनासा ,श्री रमेशचन्द्र जी भाटी कनेरा (झुणजी धर्मशाला कमेटी), श्री दिनेश जी परिहार हांसपुर (पुर्व जिला पंचायत सदस्य) सहित अन्य पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे ।इस अवसर पर  पदाधिकारियों की उपस्थित श्री रमन जी गेहलोद(अध्यक्ष- सेन वाटिका नीमच), श्री नरेन्द्र जी चांगल(अध्यक्ष – नारायणी माता मंदिर नीमच), श्री करण कुमार जी टांक(अध्यक्ष -सेन समाज धर्मशाला भादवामाता), श्री विनोद जी गेहलोद(अध्यक्ष-जोग संजोग युवक युवती परिचय सम्मेलन नीमच), श्री भगवती प्रसाद जी देवडा(अध्यक्ष-सामुहिक विवाह सम्मेलन भादवा माता), श्री चंद्रेश जी सेन(अध्यक्ष -सेन जयंती महोत्सव नीमच)सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने आय-व्यय प्रस्तुत किये ओर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला सेन समाज संगठन पदाधिकारियों एवं सिंगोली तहसील युवा अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार जी सेन झांतला,जावद तहसील अध्यक्ष श्री नवीन जी चौहान जावद, मनासा तहसील अध्यक्ष श्री दशरथ जी बनभैरव,जीरन तहसील अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी टांक जीरन एवं नीमच तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश जी गेहलोत जयसिंगपुरा, युवा अध्यक्ष श्री मनीष जी सेन कनावटी आदि तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव – नए शिक्षा विभाग का गठन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन हेतु “जिला शिक्षा विभाग” का गठन किया गया। जिसमें जिला संयोजक श्री गोपाल जी परमार – नीमच बनाए गए।

प्रतिभा सम्मान समारोह – “बेटी पढ़ाओ” की मिसाल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  प्रतिभा सम्मान समारोह रहा। वर्ष 2026 में 75%+ अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शिल्ड से सम्मानित किया गया।  इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि- कक्षा 10वीं सम्मानित 15 विद्यार्थियों में से 10 बेटियां एवं 5 बेटे , कक्षा 12वीं सम्मानित 20 विद्यार्थियों में से 15 बेटियां एवं 5 बेटे,  स्नातक 2 विद्यार्थी – 1 बेटी एवं 1 बेटा ,खेल/विज्ञान राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय, एशिया कप, गिनीज बुक, विज्ञान प्रदर्शनी विजेता सहित 9 प्रतिभाएं ।इस प्रकार कुल 46 प्रतिभावान पुरस्कृत हुए। इनमें से सबसे ज्यादा बेटियों ने बाजी मारी। इससे स्पष्ट है कि सेन समाज *”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”के स्लोगन को जमीनी स्तर पर साकार कर रहा है।

यह सम्मान पत्र व पुरुस्कार शिल्ड स्व.श्री भंवरलाल जी शास्त्री मनासा, स्व.श्री कन्हैया लाल जी राठौर मनासा, स्व. श्री मदन लाल जी भाटी कनेरा, स्व. श्री मोहित/अनिल जी कछावा मनासा की स्मृति में एवं *जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता रामप्रसाद जी गेहलोद मनासा* उनके द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम पश्चात सहभोज आयोजित किया गया। मंच संचालन कोषाध्यक्ष श्री दीपक जी सोलंकी  कुकडेश्वर द्वारा किया गया। आखिरी में नीमच तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश जी गेहलोद जयसिंगपुरा उनके द्वारा आभार व्यक्त किया गया।उपरोक्त जानकारी युवा जिला सचिव श्री शिवनारायण सेन चुकनी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}