
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा शाखा प्रबंधक का किया सम्मान
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
भारतीय जीवन बीमा शाखा प्रबंधक आलोट का भारतीय जीवन बीमा सैटेलाइट शाखा आलोट में अभिकर्ताओं द्वारा शाखा प्रबंधक शिशु रंजन पाठक एवं विकास अधिकारियों और मुख्य जीवन बीमा सलाहकार का गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ सुनील चोपड़ा की अध्यक्षता और प्रशासनिक अधिकारी राकेश छाजेड़ के विशेष अतिथि में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।.
इस अवसर पर वरिष्ठ अभिकर्ता अमित चौधरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया ।पाठक ने संबोधित करते हुए गुरु की महिमा को बताया वही चोपड़ा ने कहा कि गुरु के बिना कुछ भी संभव नहीं है।,
कार्यक्रम का संचालन दीपेश व्यास ने किया इस दौरान विकास अधिकारी दिनेश धाकड ,विकास भाबर मुख्य जीवन बीमा सलाहकार अमित चौधरी ,कमल परिहार ,कन्हैया लाल धाकड़ एवं अभिकर्ता नंदलाल पनासिया, शकुंतला चौहान आदि उपस्थित थे।



