किशनगढ़ बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किशनगढ़ बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
देव विश्वकर्मा
बिसनिया। सीतामऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिशनिया के समीपस्थ वैकुंठ धाम किशनगढ़ में बालाजी मंदिर परिसर पर आज गुरु पूर्णिमा का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया परम पूज्य गुरु देव ओम जी व्यास (नागर पिपलिया) वाले के पावन सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ हजारों श्रद्धालुओं एवं सेवकों ने गुरु चरणों में उपस्थित होकर दर्शन किए, आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस पावन अवसर पर दिव्य सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें गुरु कृपा का अमृत बरसा। अनेक श्रद्धालुओं ने नामदान प्राप्त कर अपने जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की
गुरु ही जीवन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं। इस अवसर पर आयोजनों ने पधारे सभी भक्तों एवं सेवकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया।



