
शा कन्या उ मा विद्यालय में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम कीअध्यक्षता कृष्ण सिंह सिसोदिया सेवानिवृत शिक्षक ने की एवं बाबूलाल सितपुरिया सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं ओम प्रकाश परमार सेवा निवृत शिक्षक के विशेष आतिथ्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृष्ण सिंह सिसौदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु ही ज्ञान का मार्गदर्शक हैं।
उक्त कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत समापन अवसर पर सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में दिनांक 15 जुलाई से प्रारंभ होकर 29जुलाई तक चलने वाले गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत गुरु शिष्य परंपरा की गोष्टी निबंध ,चित्रकला , गायन , श्लोक जैसी कई प्रतियोगिताएं संचालित हुई ,। सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट ने स्वागत भाषण देते हुए सभी सम्माननीय अतिथियों का शॉल ,श्रीफल से स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर छात्राओं को स्वल्पाहार करवाया गया
कार्यक्रम में शंकर लाल प्रजापत, राजकुमार बामनिया श्रीमती प्रिया वर्मा श्रीमती पम्पा धाकड़ श्री मती आरती दरकुनिया दीपक गणावा ,श्रीमती ज्योति शर्मा श्रीमती ज्योति सोनी श्रीमती सोनाली भिड़े श्रीमती नाजनी मंसूरी सुश्री अंजली श्रीवास्तव सुश्री हर्षिता बैरागी तरुण शर्मा सुनील चारोड़िया अनिल पाटीदार अमरचंद मालवीय दिनेश गौतम हरिओम चौधरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया आभार सत्यनारायण राठौर ने व्यक्त किया।



