गरोठमंदसौर जिला

बाबा रामदेव जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत,‌ नपं अध्यक्ष  सेठिया ने निवास स्थान माताश्री पर किया स्वागत-अभिनंदन

बाबा रामदेव जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत,‌ नपं अध्यक्ष  सेठिया ने निवास स्थान माताश्री पर किया स्वागत-अभिनंदन

गरोठ।लोकदेवता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा रामदेव जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जन्म जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया द्वारा अपने निवास स्थान माताश्री पर बाबा रामदेव जी की जन्म जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीयता के साथ स्वागत करते हुए, बाबा रामदेवजी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने कहा कि बाबा रामदेवजी केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे, समानता और मानव सेवा के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी शिक्षाएं समाज को एकजुट होकर प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती हैं। बाबा रामदेव जी की जन्म जयंती हम सभी के लिए श्रद्धा और प्रेरणा का पर्व है।
उन्होंने सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को बाबा रामदेवजी की जन्म जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां प्रेषित करते हुए बाबा रामदेव जी से सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उमंग दिखाई दी। धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा रामदेव जी के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}