मल्हारगढ़मंदसौर जिला

मल्हारगढ़ में बाबा रामदेव जी कि बेंड बाजे अखाड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा सद्भावना समिति ने किया स्वागत

मल्हारगढ़ में बाबा रामदेव जी कि बेंड बाजे अखाड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा सद्भावना समिति ने किया स्वागत 

मल्हारगढ़।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादवा बीज बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा बजरंग अखाड़ा मल्हारगढ़, चोमुखेश्वर महादेव मंदिर व्यायाम शाला मल्हारगढ़, बजरंग व्यायाम शाला नरसिंहपुरा मंदसौर के अखाड़े के साथ और बैंड बाजों के साथ निकली गई।शोभायात्रा में बजरंग अखाड़ा की बालिकाओं द्वारा शानदार करतब दिखाए गए।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई लक्ष्मीकांत मंदिर चौक पर पहुंची।जहां पर सद्भावना समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा का स्वागत किया।और बाबा रामदेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली संपन्नता निरोगिता की कामना की।

इस अवसर पर सद्भावना समिति अध्यक्ष छगनलाल जी तंवर, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक ,पत्रकार राधेश्याम बैरागी पत्रकार दरबार सिंह राठौड़, पार्षद दिलीप, पूर्व सभापति हेमंत गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापत , योगेश कच्छावा,ओमप्रकाश फरक्या, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने है शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}