इतिहास दर्शन

आज 14 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️ 🪔🪔🪔🪔 🕉🪔 🪔🪔🪔⚜️

    🙏 श्री गणेशाय नम:🙏

       🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 14 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 14 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं 

1662 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1723 – ग्रैंड मास्टर एंटोनियो मैनोल डी विलने ने माल्टा में फोर्ट मैनोल का उद्घाटन किया।

1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।

1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।

1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग विभिन्न हवाओं को पहचान्ने के लिए किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस गब्बरे को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ लोसाक ने बनाया था।

1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।

1812 – रुस की राजधानी मॉस्को में जान बूझकर आग लगाए जाने की सबसे भयानक घटना हुई।

1814 – फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।

1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।

1833 – विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।

1848 – एलेक्जेंडर स्टू अर्ट ने अमेरिका में पहला डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया।

1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उस समय की यह हाई स्पीड ट्रेन थी।

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।

1917 – रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।

1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना।

1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ईरान, सउदी अरब, इराक़, कुवैत और वेनेज़ोएला ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

1960 – अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर देश में हिंसा फैल गई थी।

1964 – वॉल्ट डिज्नी को व्हाइट हाउस पर मेडल आॅफ फ्रीडम दिया गया।

1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

1972 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड ने राजनयिक संबंधों पर समझौता किया।

1985 – सोवियत संघ ने 25 ब्रितानी राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया।

1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।

1999 – किरिबाती, नाउरू और टोंगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।

2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया।

2000 – ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।

2003 – गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।

2003 – जनमत संग्रह के बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।

2006 – परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति।

2006 – तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।

2006 – विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।

2007 – जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।

2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

2009 – भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।

2009 – भारत में लिएण्डर पेस व चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।

2016- पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।

2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्विट्ज़रलैंड के विलेन्यूवे में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया।

2019 – अमरीका ने अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान में ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा के मारे जाने की पुष्टि की ।

2020 – भारत, चीन को हराकर संयुक्‍त राष्‍ट्र महिला स्थिति आयोग का सदस्‍य बना।

2021 – टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स में भारत का पहला कार्बन कैप्चर प्लांट चालू किया।

2022 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिनी बस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत व 25 घायल हुए। वहीं अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत हुई।

2023 – बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने से सवार करीब 35 व्यक्ति डूब गए। 20 लोगों को बचा लिया गया। 13 लापता रहे।

2023 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर बिडेन पर नशीले पदार्थों का उपयोग करते समय बंदूक रखने के आरोप में मुकदमा चलाया गया।

2023 – कृषक अधिकारों पर प्रथम वैश्विक संगोष्ठी (जीएसएफआर) का तकनीकी सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

2023 – भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ओआईएमएल (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर लीगल मेट्रोलॉजी) प्रमाणपत्र जारी करने वाला दुनिया का 13वां देश बना।

2025 – एशिया कप 2025 : भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत हुई।

आज 14 सितंबर के दिन उत्सव और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस 

हरतालिका तीज।

शंकर देव तिथि (आसाम)।

श्री गुरू रामदास ज्योति जोत (प्राचीनमतानुसार)।

भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव (उत्सव प्रारम्भ)।

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (भारत)।

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जन्मदिवस।

महान उपन्यासकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय जी पुण्यतिथि।

प्रसिद्ध वीर योद्धा बबरुभान जी यादव जयंती।

विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस (13 सितम्बर का भी वर्णन)।

आज 14 सितंबर के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1894 – ज्ञान चंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।

2010 – हज्जाह रंगकायो रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।

1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।

1921 – मोहन थपलियाल- कथाकर।

1923 – प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ।

1930 – राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।

1932 – दुर्गा भाभी- प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी।

1945 – तथागत राय मेघालय के पूर्व राज्यपाल , इंजीनियर तथा लेखक।

1954 – डॉ. श्रीकांत जिचकर भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज व आज भी वह ‘सबसे शिक्षित भारतीय’ कहलाए जाते हैं।

1957 – गोपी कुमार पोदिला एक भारतीय-अमेरिकी जीवविज्ञानी।

1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर रहे।

1984 – आयुष्मान खुराना – एक भारतीय अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं।

1993 – सजन प्रकाश ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले एक भारतीय तैराक ।

आज 14 सितंबर के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1868 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।

1911 – रूस के प्रधानमंत्री पीटर स्टोलीपीन की कीव में हत्या कर दी गई।

1947 – कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध।

1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।

1985 – रामकृष्ण शिंदे – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।

1992 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।

2008 – राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।

2014 – कीरत जोशी एक भारतीय दार्शनिक थे।

2020 – वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया COVID-19 के कारण का निधन।

2022 – डेविस कप के कप्तान और लिएंडर पेस के मेंटर रहे पूर्व टेनिस खिलाड़ी नरेश कुमार (93) का निधन हुआ।

2023 – आइसलैंडिक फुटबॉल खिलाड़ी बियानी फेलिक्सन (86) का निधन हुआ।

2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर रॉय रूपर (100) का निधन हुआ।

2023 – टोनी पुरस्कार विजेता और बोस्टन स्टेज के पसंदीदा माइकल मैकग्राथ (65) का निधन हुआ।

2025 – भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह (52) का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हुआ।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}