मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 25 जुलाई 2026 शनिवार

बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम से फर्जी फेसबुक ID

मंदसौर -बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया कि मेरे नाम से किसी व्यक्ति द्वारा Facebook पर फर्जी (Fake) ID बनाई गई है

सभी मित्रों,रिश्तेदारों एवं परिचितों से अनुरोध है कि इस फर्जी ID से आने वाले किसी भी Friend Request, Message, Call, Link, OTP अथवा पैसे की मांग पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और न ही कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।

इस संबंध में आवश्यक कानूनी एवं साइबर अपराध संबंधी कार्यवाही की जा रही है। कृपया उस फर्जी ID से होने वाली किसी भी गतिविधि को मेरी ओर से किया गया न मानें।

==========

मानपुरा में 08 गैस के सिलेंडर व एक गैस भरने की मोटर को जप्त

सीतामऊ- कनिष्ट आपुर्ती अधिकारी उपखंड सीतामऊ के द्वारा मानपुरा में एक घर व किराना दुकान से 08 गैस के सिलेंडर व एक गैस भरने की मोटर को जप्त किया जाकर जाँच के बाद थाने पर शिकायत दर्ज करवाई जिस पर सीतामऊ पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ किया मामला दर्ज।

=======

महिला ने शिवना नदी में लगाई छलांग, राहगीरों की सतर्कता से बची जान

मंदसौर। शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी पर शुक्रवार को एक महिला द्वारा अचानक नदी में छलांग लगाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाया।

इसी दौरान मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बिना देर किए नदी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस के कारण महिला की जान बच गई।

==========

मंदसौर मेडिकल कॉलेज में सफल सुप्रा मेजर सर्जरी से महिला मरीज को मिला नया जीवन

मंदसौर 24 जुलाई 2026 / सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डीन डॉ. शशि गांधी द्वारा बताया गया कि सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर में जनरल सर्जरी विभाग द्वारा एक अत्यंत जटिल एवं जीवनरक्षक Supra Major Surgery (Above Knee Amputation) सफलतापूर्वक संपन्न कर एक महिला मरीज का जीवन बचाया गया।

47 वर्षीय महिला लंबे समय से अनियंत्रित मधुमेह (ब्लड शुगर लगभग 500 mg/dl तक), गंभीर Peripheral Arterial Disease (PAD) एवं बाएं पैर में रक्त प्रवाह पूर्णतः बंद होने की समस्या से पीड़ित थीं। मरीज का पूर्व में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहाँ उचित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें दूसरे शहर लेकर गए, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा भी Limb Salvage Surgery की संभावना से इंकार कर दिया गया। अंततः मरीज को सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर में भर्ती कराया गया।

यहाँ जनरल सर्जरी एवं मेडिसिन विभाग की टीम ने लगभग 10 दिनों तक मरीज का गहन उपचार किया। इस दौरान अनियंत्रित मधुमेह, संक्रमण, एंटीकोआगुलेशन थेरेपी, PT/INR की असामान्यता तथा अन्य चिकित्सकीय जटिलताओं का समुचित प्रबंधन किया गया।

डॉप्लर एवं अन्य जांचों में Left Popliteal Artery के बाद रक्त प्रवाह पूर्णतः बंद, Anterior Tibial, Posterior Tibial एवं Dorsalis Pedis Arteries में Flow अनुपस्थित, साथ ही Deep Vein Thrombosis (DVT) एवं व्यापक Atherosclerotic Disease पाई गई। मरीज की क्लीनिकल स्थिति Rutherford Classification Stage III (Irreversible Acute Limb Ischemia) के अनुरूप थी, जिसमें पैर के ऊतकों का अपरिवर्तनीय नेक्रोसिस हो चुका था।

Above Knee Amputation क्यों आवश्यक था?

विशेषज्ञों के अनुसार इस अवस्था में पैर को बचाना संभव नहीं था। यदि मृत एवं संक्रमित अंग को शरीर से अलग नहीं किया जाता, तो संक्रमण तेजी से पूरे शरीर में फैलकर Sepsis, Septic Shock, Multi Organ Failure तथा अंततः मृत्यु का कारण बन सकता था।

चूंकि घुटने के नीचे पर्याप्त स्वस्थ एवं रक्तसंचारित ऊतक उपलब्ध नहीं थे, इसलिए Below Knee Amputation चिकित्सा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं था। ऐसे में Above Knee Amputation ही मरीज का जीवन बचाने का एकमात्र सुरक्षित एवं वैज्ञानिक विकल्प था।

इस ऑपरेशन द्वारा सभी मृत एवं संक्रमित ऊतकों को हटाकर संक्रमण को नियंत्रित किया गया और मरीज की जान बचाई गई। यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर के जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. ईशांत चौरसिया के नेतृत्व में डॉ. रमेश यादव, डॉ. मारिया खेड़ीवाला, डॉ. राहुल बिस्वास एवं डॉ. आकाश कुशवाह द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

इस जटिल उपचार में सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर के मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपक मकवाना, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव अखंड, अस्थिरोग विभाग , डॉ आकाश जामरा सहायक प्राध्यापक अस्थि रोग विभाग तथा एनेस्थीसिया विभाग के वरिष्ठ डॉ. देवेन्द्र कुमार पिप्पल , डॉ. प्रेम चंद्र आर्य का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सीमित संसाधनों के बावजूद ऑपरेशन हेतु आवश्यक शल्य उपकरण एवं दवाओं की व्यवस्था अस्पताल स्तर पर की गई। यह संपूर्ण कार्य सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर की डीन डॉ. शशि गांधी एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर के चिकित्सा अधीक्षक एवं सिविल सर्जन डॉ. बी. एस. रावत के मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है, संक्रमण नियंत्रण में है तथा वह स्वस्थ होकर शीघ्र पुनर्वास की ओर अग्रसर हैं।

जनता के लिए संदेश

वर्षों से आमजन में यह धारणा रही है कि इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर में बड़े एवं जटिल ऑपरेशन संभव नहीं हैं। किंतु सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर की स्थापना एवं सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था के बाद अब यहाँ आधुनिक तकनीकों के साथ जटिल एवं जीवनरक्षक शल्यक्रियाएँ नियमित रूप से सफलतापूर्वक की जा रही हैं।

जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. ईशांत चौरसिया ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल ऑपरेशन करना नहीं, बल्कि साक्ष्य-आधारित एवं वैज्ञानिक चिकित्सा के माध्यम से प्रत्येक मरीज का जीवन बचाना है। जब किसी अंग को बचाना चिकित्सकीय रूप से संभव नहीं रहता, तब समय पर किया गया Above Knee Amputation ही मरीज को Sepsis एवं मृत्यु से बचाने का सर्वोत्तम उपचार होता है। आज सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर में ऐसे जटिल जीवनरक्षक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।”

==========

रोजगार मेले में 149 युवाओं का हुआ पंजीयन, 62का हुआ प्राथमिक चयन

मंदसौर 24 जुलाई 2026 / रोजगार अधिकारी श्री मुकेश मौर्य द्वारा बताया गया कि जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई मंदसौर में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंदसौर के संयुक्त समन्वय से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मेले में उपस्थित दस निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 62 युवक- युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को प्रदान की गई। मेले में आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मध्यप्रदेश आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।

======

जिले में अब तक 337.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 24 जुलाई 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 337.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 20.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 5.2 मि.मी., भावगढ़ में 3.2 मि.मी., गरोठ में 8.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 0 मि.मी., संजीत में 17.0 मि.मी., धुंधड़का में 30.0 मि.मी., मंदसौर में 33.0 मि.मी., शामगढ़ में 23.0 मि.मी., कयामपुर में 46.0 मि.मी., सीतामऊ में 38.8 मि.मी. एवं सुवासरा में 24.4 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 299.4 मि.मी., भावगढ़ में 328.2 मि.मी., गरोठ में 261.8 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 346.0 मि.मी., संजीत में 263.0 मि.मी., धुधंड़का में 449.0 मि.मी., मंदसौर में 362.0 मि.मी., शामगढ़ में 330.0 मि.मी., कयामपुर में 347.5 मि.मी., सीतामऊ में 372.6 मि.मी. एवं सुवासरा में 352.1 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1298.42 फीट है।

=======

नारी सशक्तिकरण मिशन: राष्ट्रीय स्तर के लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन

सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन को मिलेगा 11 हजार रुपये का पुरस्कार

मंदसौर 24 जुलाई 2026 / मध्यप्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की उन्नति, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान तथा सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित ‘नारी सशक्तिकरण मिशन’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक राज्यव्यापी लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य ध्येय ‘महिला नेतृत्व आधारित विकास’ (विमेन-लेड डेवलपमेंट) की भावना को सशक्त रूप से रेखांकित करने वाले मौलिक और रचनात्मक विचार को आमंत्रित करना है।

प्रतियोगिता को सर्वसमावेशी बनाते हुए इसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों को भागीदारी का अवसर दिया गया है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि डिजिटल माध्यम से आधिकारिक पोर्टल mp.mygov.in पर 7 अगस्त 2026 तक प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में निष्पक्षता और मौलिकता को प्राथमिक शर्त रखा गया है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि भेजने के लिए पात्र होगा।

डिजाइन संबंधी मानकों के अनुसार, लोगो का रंगीन, उच्च गुणवत्ता (600 डीपीआई) तथा जेपीजी या पीएनजी प्रारूप में होना अनिवार्य है। साथ ही इसका आकार न्यूनतम 5 सेमी × 5 सेमी से लेकर अधिकतम 30 सेमी × 30 सेमी के दायरे में होना चाहिए, ताकि इसे भविष्य में शासकीय पत्राचार, सोशल मीडिया, होर्डिंग्स, ब्रोशर एवं अन्य प्रचार सामग्रियों पर सहजता से अनुकूलित किया जा सके। प्रविष्टि पर किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिये विभाग द्वारा पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है। प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन के विजेता को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त चार अन्य उत्कृष्ट प्रविष्टियों को 5-5 हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। चयनित विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिये अपने डिज़ाइन की संपादन योग्य ओपन/एडिटेबल फाइल प्रस्तुत करनी होगी, जिसके पश्चात डिज़ाइन के समस्त कॉपीराइट महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे।

=====

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर, अन्य पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश

मंदसौर 24 जुलाई 2026 / उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई, 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई को सीट आवंटन तथा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}