रेलवेमध्यप्रदेशरतलाम

हिसार–खड़की और हिसार–तिरुपति स्पेशल ट्रेन को सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में किया गया नियमित

हिसार–खड़की और हिसार–तिरुपति स्पेशल ट्रेन को सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में किया गया नियमित

रतलाम, 24 जुलाई। पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्‍डल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा हिसार–खड़की और हिसार–तिरुपति के बीच नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 04725/04726 हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 04717/04718 हिसार – तिरुपति स्‍पेशल को नियमित किया गया है। यह नियमित सेवा संशोधित ट्रेन संख्या 22979/22980 हिसार–खड़की- हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 14723/14724 हिसार – तिरुपति साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में परिचालित की जाएगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 22979 हिसार–खड़की सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 26 जुलाई, 2026 से हिसार से प्रारंभ होगी, जबकि ट्रेन संख्या 22980 खड़की–हिसार सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 27 जुलाई, 2026 से खड़की से प्रारंभ होगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 14723 हिसार–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 जुलाई, 2026 से हिसार से तथा ट्रेन संख्या 14724 तिरुपति–हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 27 जुलाई, 2026 से तिरुपति से प्रारंभ होगी।

1. ट्रेन संख्या 22979/22980 हिसार–खड़की सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 22979 हिसार–खड़की सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को हिसार से 04.20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (19.30/19.40) होते हुए अगले दिन 08.00 बजे खड़की पहुंचेगी। इसीप्रकार ट्रेन संख्या 22980 खड़की–हिसार सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को खड़की से 17.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (06.40/06.50) होते हुए अगले दिन 22.40 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण तथा लोनावला स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

 

2. ट्रेन संख्या 14723/14724 हिसार–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 14723 हिसार–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को हिसार से 14.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के नागदा (04.30/04.45), उज्जैन (05.35/05.40) एवं शुजालपुर (07.02/07.04) होते हुए सोमवार को 09.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14724 तिरुपति–हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से 23.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के शुजालपुर(04.30/04.32), उज्जैन (06.35/06.40) एवं नागदा (07.50/08.05) होते हुए बुधवार को 22.40 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर तथा रेणिगुंटा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}