समस्यामंदसौर जिलामल्हारगढ़

उपस्वास्थ्य केंद्र बूढा पर पिछले कई महीनों से नर्स की कमी, टीकाकरण अभियान हो रहा प्रभावित

कलेक्टर ने एएनएम को बूढा अटैच किया किंतु अभी तक उनके आदेश का पालन नही हुआ

मल्हारगढ़। बूढ़ा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम रुकमण प्रजापत को पिछले करीब दो माह से बोतलगंज उपस्वास्थ्य केंद्र से अटैच किए जाने के कारण बूढ़ा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बूढ़ा में एएनएम के नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहने से गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार परेशानी आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पिछले दो महीनों से लगातार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका यह भी कहना है कि बोतलगंज में पहले से एक एएनएम पदस्थ होने के बावजूद बूढ़ा की एएनएम को वहीं संलग्न रखा गया है, जिससे बूढ़ा उपस्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

स्वास्थ सेवाओं के प्रभावित होने पर कलेक्टर मेडम ने एएनएम रुक्मण प्रजापत को वापस बूढा पदस्थ कर दिया किंतु उन्होंने अभी तक आदेश का पालन नही किया।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

बीएमओ घनश्याम पाटीदार ने बताया कि बूढा में टीकाकरण और जांच हेतु एएनएम की कमी होने से स्वास्थ्य प्रभावित हो रही थी कलेक्टर मेडम ने वापस एएनएम रुक्मण प्रजापत को बुढ़ा पदस्थ कर दिया है जल्द जल्द स्वास्थ सुविधा सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}