
दरा–कंवलपुरा सेक्शन में आरयूबी निर्माण हेतु 23 एवं 27 जुलाई को इंजीनियरिंग ब्लॉक, ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
कोटा। कोटा मंडल के कोटा–नागदा रेलखंड पर दरा एवं कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 148 के निकट नए रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य के अंतर्गत आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग एवं बॉक्स पुशिंग (कट एंड पुश) कार्य के लिए रेल प्रशासन द्वारा 23 एवं 27 जुलाई 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान उक्त रेलखंड से होकर संचालित कुछ रेलगाड़ियां विलंबित रहेंगी तथा कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया जाएगा।
23 जुलाई 2026 (गुरुवार)– डाउन लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से 17:45 बजे तक (5 घंटे) तथा अप लाइन पर 13:45 बजे से 16:45 बजे तक (3 घंटे) इंजीनियरिंग ब्लॉक रहेगा।
डाउन दिशा में प्रभावित ट्रेनें :- गाड़ी संख्या 22655 एर्नाकुलम– निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस – लगभग 2 घंटे 20 मिनट
-गाड़ी संख्या 22997 जोधपुर– श्रीगंगानगर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा 40 मिनट,
– गाड़ी संख्या 19019 देहरादून एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा 30 मिनट,
– गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन–कोटा मेमू – लगभग 1 घंटा 20 मिनट,
– गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा
अप दिशा में प्रभावित ट्रेनें :- गाड़ी संख्या 19104 कोटा–रतलाम पैसेंजर – लगभग 2 घंटे 35 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।,
– गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटा 40 मिनट,
– गाड़ी संख्या 59840 कोटा–आकोला पैसेंजर – लगभग 1 घंटा 50 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।
27 जुलाई 2026 (सोमवार)- अप लाइन पर दोपहर 13:10 बजे से 18:10 बजे तक (5 घंटे) तथा डाउन लाइन पर 14:10 बजे से 17:10 बजे तक (3 घंटे) इंजीनियरिंग ब्लॉक रहेगा।
अप दिशा में प्रभावित ट्रेनें :– गाड़ी संख्या 19104 कोटा–रतलाम पैसेंजर – लगभग 4 घंटे 30 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।
– गाड़ी संख्या 20942 गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस – लगभग 3 घंटे 40 मिनट,
– गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 15 मिनट,
– गाड़ी संख्या 09310 नई दिल्ली–इंदौर – लगभग 3 घंटे 50 मिनट,
– गाड़ी संख्या 09152 मुंद्रा–उदयपुर – लगभग 1 घंटा 50 मिनट,
गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल – लगभग 40 मिनट,
-गाड़ी संख्या 22660 यशवंतपुर– तिरुवनंतपुरम – लगभग 15 मिनट,
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 59840/59839, कोटा– आकोला– कोटा पैसेंजर का संचालन 27 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगा।
डाउन दिशा में प्रभावित ट्रेनें :- गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार (देहरादून एक्सप्रेस) – लगभग 35 मिनट
– गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन–कोटा मेमू – लगभग 10 मिनट ,
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट एवं एनटीईएस (NTES) ऐप पर अवश्य जांच लें।



