गरोठमंदसौर जिला

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल गरोठ में डेंगू जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी सत्र संपन्न

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जाने मच्छरों से बचाव के उपाय

मंदसौर। वर्षा काल में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल गरोठ में एक विशेष ‘डेंगू जागरूकता एवं प्रश्नोत्तरी सत्र’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को वेक्टर जनित गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य दल द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हाथी पांव (फाइलेरिया) और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों को मच्छरों के लार्वा को नष्ट करके ही रोका जा सकता है। उपस्थित जनों को निर्देशित किया गया कि वे घरों के अंदर और बाहर रखे पानी के कंटेनरों को हर 5 से 6 दिनों में पूरी तरह खाली कर साफ करें और फिर नया पानी भरें। छतों पर या खुले में रखे टूटे-फूटे बर्तनों, पुराने टायरों और गमलों में पानी जमा न होने दें।

स्वास्थ्य दल ने मच्छरों से बचाव के लिए व्यक्तिगत उपायों पर जोर देते हुए बताया कि सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें, घर से बाहर निकलने पर फुल आस्तीन (पूरी बांह) के कपड़े पहनें। इसके अलावा घरों में ऑल आउट, कॉयल, अगरबत्ती या नीम की पत्तियों का धुआं करें और खिड़की-दरवाजों पर मच्छर प्रूफ जाली लगाकर मच्छरों का प्रवेश रोकें। छात्र-छात्राओं को डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस के शुरुआती लक्षण (तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द आदि) बताकर जागरूक किया गया। उन्हें सलाह दी गई कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर लापरवाही न करें, तुरंत अपने ग्राम की आशा कार्यकर्ताओं से मलेरिया की जांच अवश्य कराएं और पूर्ण उपचार लें। डेंगू या चिकनगुनिया के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें एवं जानकारी देते हुए बताया कि यदि समय पर सही और उचित उपचार लिया जाए, तो डेंगू के मरीज अस्पताल में भर्ती हुए बिना, घर पर रहकर भी पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं कार्यक्रम में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल गरोठ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र शुक्ला, मलेरिया निरीक्षक श्री बलराम सिंह गौड़, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) श्रीमती कविता पाटीदार एवं स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}