रतलामताल

विधायक चिंतामणि मालवीय के अथक प्रयास से क्षेत्र में ग्यारह चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति

विधायक चिंतामणि मालवीय के अथक प्रयास से क्षेत्र में ग्यारह चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

आलोट विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई थी। पूरे रतलाम जिले में आलोट ब्लॉक ही ऐसा ब्लाक था जिसमें सबसे कम डॉक्टर पदस्थ थे। परिणाम स्वरूप आमजनों को छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार हेतु बड़ी जगह जाकर उपचार करवाना पड़ता था व पैसा और समय दोनों बर्बाद करना पड़ता था।इस विषय को पत्राचार एवं व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्य मंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाता रहा परिणामस्वरूप विधायक श्री मालवीय की अनुशंसा पर आलोट विधानसभा क्षेत्र में 11 चिकित्सा अधिकारियों (Medical Officers) की नियुक्ति हुई है।

इनमें 3 आलोट, 2 ताल, 2 खारवा कलां, 1 मंडावल, 1 माधोपुर, 1 कानड़िया एवं 1 भोजाखेड़ी में पदस्थ किए गए हैं।इन नियुक्तियों से आमजनों में हर्ष व्याप्त होकर विधायक चिंतामणि मालवीय को धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।

यह नियुक्तियां क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी तथा आमजन को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}