मप्र कि राजनीति में बड़ा फैसला लेते हुए बीजेपी ने पूर्व सांसद केपी यादव को अहम जिम्मेदारी

मप्र कि राजनीति में बड़ा फैसला लेते हुए बीजेपी ने पूर्व सांसद केपी यादव को अहम जिम्मेदारी
भोपाल।मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा फैसला लेते हुए बीजेपी ने पूर्व सांसद केपी यादव को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति निगम- नान) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि केपी यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर गुना-शिवपुरी सीट पर बीजेपी का दबदबा कायम किया था। बाद में सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद यादव को टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने उन्हें भविष्य में जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया था।
अब पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए उन्हें यह बड़ा पद सौंपा है, हालांकि इस नियुक्ति को लेकर अंदरूनी विरोध की भी चर्चा रही। इसके अलावा, भिंड भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर को निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नेताओं का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा।


