रतलामआलोटसामाजिक

अखिल भारतीय सौंधवाडी राजपूत महासभा आलोट का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न 

अखिल भारतीय सौंधवाडी राजपूत महासभा आलोट का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न 

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय सौंधवाडी राजपूत महासभा आलोट जिला रतलाम के तत्वाधान में होने वाला 21 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण पालनगरा आलोट में संपन्न हुआ इस सम्मेलन में 13 वर वधू मंगल परिणय सूत्र में बंधे आचार्य मिथिलेश जी मेहता के द्वारा फेरे संपन्न करवाए वर वधू को आशीष प्रदान करने पधारे हमारे मुख्य अतिथि संत श्री जुवान सिंह चौहान  मार्गदर्शक मंडल सदस्य नारायण सिंह चौहान महिदपुर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष आदरणीय कालू सिंह परिहार राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह बना जिला अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान युवा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परिहार जिला महासचिव किशोर सिंह परिहार जिला महासचिव पुरसिंह चौहान विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष गुमान सिंह सिसोदिया विशेष आमंत्रित सदस्य मार्गदर्शक सुजान सिंह  पंवार नरवर सिंह चौहान ठेकेदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।

सम्मेलन में 13 नए युगल जोड़े परिणाम सूत्र में बंधे विवाह पूर्ण हिंदू रीति रिवाज शास्त्रों की विधि अनुसार आचार्य मिथिलेश जी मेहता ने संपन्न करवाए समाज में फिजूल खर्ची रोकने के लिए पूरी सादगी के साथ विवाह हो ऐसा प्रयास समाज संगठन करता है जिससे सामूहिक विवाह सम्मेलन में माता-पिता अपने बच्चों का विवाह कम खर्च पर करके समाज में प्रेरणा देना का प्रयास करते हैं संगठन भी दिन रात एक करके सम्मेलन में माता-पिता अपने बच्चों का विवाह करें ऐसा प्रयास करता है सम्मेलन में भोजन व्यवस्था के लिए सभी समाज संगठन के पदाधिकारी की ओर से भी भोजन व्यवस्था में सहयोग रहता है इसमें हमारे जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं उनका भी पूरा सहयोग भोजन व्यवस्था में रहता है सभी 13 जोड़ों को समाज संगठन एवं वरिष्ठ जनों के सहयोग से सामूहिक सिंचावणीं बालिकाओं को प्रदान की गई ।

आज के इस सम्मेलन में उपस्थित नारायण सिंह परिहार प्रधान सिंह पंवार कालू सिंह परिहार गोकुल सिंह सिसोदिया दिलीप सिंह तंवर मेहरवान सिंह तंवर बलवंत चौहान दशरथ सिंह चौहान डूंगर सिंह पंवार मानसिंह सोलंकी अवतार सिंह सिसोदिया नारायण सिंह चौहान भारत सिंह परिहार रणजीत सिंह पंवार प्रधान सिंह परिहार श्याम सिंह परिहार की गरिमामय उपस्थिति में सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह परिहार भोजाखेड़ी द्वारा किया गया आभार किशोर सिंह परिहार थुरिया के द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}