
नवरत्न परिवार ने मनाया शासन स्थापना दिवस, चंद्र प्रभु जैन मंदिर में फहराया ध्वज
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
नवरत्न परिवार शाखा आलोट द्वारा 27 अप्रैल को चंद्र प्रभु जैन मंदिर में शासन स्थापना दिवस विधि विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तपागच्छ श्री संघ के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में राजेंद्र देसरला, विनोद हरकावत, राजेंद्र निराला, डॉ सुनील चोपड़ा, संजय सिंदुरिया, राकेश मारवाड़ी, कमल देसरला, अरुण धाकड़, राहुल देसरला, सौरभ चत्तर, मनोज सिंदुरिया एवं नवरत्न परिवार के अध्यक्ष रोचक देसरला, अमन धाकड़ सहित समाजजन भी शामिल हुए। इस दौरान शासन स्थापना के महत्व पर प्रकाश डाला गया और समाज में एकता व धर्म प्रभावना का संकल्प लिया गया।



