उत्तर प्रदेशगोरखपुर
पागल कुत्ते के काटने से भैंस संक्रमित, दूध पीने वाले 30 ग्रामीणों को लगा रेबीज का टीका

पागल कुत्ते के काटने से भैंस संक्रमित, दूध पीने वाले 30 ग्रामीणों को लगा रेबीज का टीका
गोरखपुर के एक गांव में एक पागल कुत्ते के काटने से भैंस रेबीज की शिकार हो गई, जिसकी बाद में मौत हो गई। इस घटना से बेसहनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि करीब 30 लोग लंबे समय से इसी संक्रमित भैंस का दूध पी रहे थे। भैंस की मौत की खबर सुनते ही दूध का सेवन करने वाले सभी ग्रामीण गहरे खौफ में आ गए। स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए एहतियात के तौर पर दूध पीने वाले सभी 30 लोगों को तुरंत एंटी-रेबीज की वैक्सीन लगा दी है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। रेबीज संक्रमित भैंस की हुई मौत।
=====



