राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से समाजसेवी व उद्योगपति एस. के. अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट
गोरखपुर भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के गोरखपुर दौरे के दौरान प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति एस. के. अग्रवाल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अग्रवाल ने राष्ट्रपति को गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, स्थानीय उद्यमियों की सक्रियता और सामाजिक दायित्वों में उनकी भूमिका से अवगत कराया। अग्रवाल ने बताया कि गोरखपुर तेजी से एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के उद्योगों की संभावनाओं, चुनौतियों और सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रपति ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उद्यमियों की क्षेत्रीय विकास में सकारात्मक भूमिका की सराहना की।
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।