सामाजिकमंदसौरमध्यप्रदेश

काला अध्यक्ष, चौधरी महामंत्री और कोषाध्यक्ष गुप्ता अभा पोरवाल महासभा निर्वाचन में हुए निर्वाचित, निर्वाचित पदाधिकारियों ने किया धन्यवाद ज्ञापित 

काला अध्यक्ष, चौधरी महामंत्री और कोषाध्यक्ष गुप्ता अभा पोरवाल महासभा निर्वाचन में हुए निर्वाचित, निर्वाचित पदाधिकारियों ने किया धन्यवाद ज्ञापित 

सीतामऊ /शामगढ़।अखिल भारतीय पोरवाल महासभा निर्वाचन पोरवाल धर्मशाला शामगढ़ में महासभा पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संरक्षक श्री बंशीलाल धनोतिया निर्वतमान अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल महामंत्री मुकेश दानगढ़ एवं समाज कि विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों कि उपस्थिति तथा शामगढ़ समाज अध्यक्ष श्री मनोज मुजावदिया युवा जिलाध्यक्ष श्री प्रतिक गुप्ता नगर अध्यक्ष श्री एवं लगभग 80 कार्यकर्ताओं कि टीम द्वारा पंजीयन भोजन अल्पाहार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को सहजता के साथ संभाली और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री हरिप्रकाश मंडवारिया एवं टीम द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।जिसमें 1152 समाज जनों के पंजीयन हुए जिनमें 1089 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया।शेष सामाजिक व्यवस्थाओं कि जिम्मेदारी में लगे हुए रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री हरिप्रकाश मंडवारिया ने बताया कि अभा पोरवाल महासभा के त्रिवार्षिक निर्वाचन 2026-29 हेतु अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जिससे तीन उम्मीदवारों द्वारा नामवापसी करने पर पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहें। कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री पद हेतु 3-3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।नाम वापसी किसी द्वारा नहीं करने पर सभी पदों के नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया दोपहर करीब 2.15 बजे प्रारंभ कि गई। मतदान में 1152 मतदाताओं ने मतदान कर अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात उम्मीदवार वारो कि उपस्थिति में निर्वाचन टीम द्वारा करीब शाम 7 बजे मतगणना प्रारंभ कि गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री रमेशचन्द्र काला ने 411 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 20 मत प्राप्त कर विजय हुए। महामंत्री पद पर श्री दिनेश चौधरी गरोठ ने 525 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 243 अधिक मत प्राप्त कर विजय हुए। कोषाध्यक्ष पद पर श्री दिनेश गुप्ता सुवासरा ने 483 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 182 अधिक मत प्राप्त कर विजय हुए। वहीं 39 मत निरस्त हुए।

मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न होने पर निर्वतमान अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल नीमच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री हरिप्रकाश मंडवारिया एवं सभी उम्मीदवारों ने समाज के सभी जनों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र काला महामंत्री दिनेश चौधरी कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों के आशिर्वाद और मतदाताओं कार्यकर्ताओं के स्नेह प्रेम के लिए धन्यवाद आज आपने समाज कि व्यवस्थाओ के लिए हमें चुन कर दायित्व प्रदान किया आपके आशा पर कार्य करेंगे समाज के लिए क्या अच्छा हो समाज जनों से जुड़े रहकर सब सक्रिय जनों भागीदारी निश्चित कर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}