मध्यप्रदेशरतलाम

बरखेडा कला पुलिस को दो लड़कियों को दिल्ली से दस्तयाब करने मे मिली सफलता

बरखेडा कला पुलिस को दो लड़कियों को दिल्ली से दस्तयाब करने मे मिली सफलता

 

आलोट ।11.08.2026 को फरियादी संजय पिता शिवनारायण मेहता जाति पोरवाल उम्र 53 साल निवासी ग्राम बरखेडाकलां ने रिपोर्ट किया की मेरी बालिका लड़की शीतल पिता संजय जी मेहता जाति पोरवाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम बरखेडाकलां को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी गुप्त स्थान मे छुपा कर व बंदी बना कर रखा है। रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ाकला पर अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 140 (3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक  श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार लाल व  एसडीओपी  पल्लवी गौर के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरी पतिराम डावरे द्वारा टीम बनाकर अपर्हता की तलाश की गई जो दिनांक 23.08.2026 को प्रकरण मे अपर्हता शीतल पिता संजय जी मेहता जाति पोरवाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम बरखेडाकलां व थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर के गुम ईसांन क्रमांक 76/2026 मे गुमशुदा दिशा पिता राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी सीतामऊ जिला मन्दसौर को दिल्ली से दस्तयाब किया गया है।

मुख्य भूमिका व सराहनीय योगदानः निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी, सउनि आर. सी. भम्भोरिया, सउनि विष्णु वास्कले (थाना सितामउ जिला मन्दसौर), प्रआर 401 गजेन्द्र सिंह, आर 1135 प्रितम लोहार (थाना ताल), आर 281 अरविन्द विश्वकर्मा, चालक आर 118 शकील, आर 964 ओमप्रकाश गुर्जर, आर 830 अजय चौधरी, आर 998 ईश्वर धाकड़,, मआर 1147 प्रिया ठाकुर, मआर 560 शारदा लोहार, आर विपुल, आर मयंक (सायबर सेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}