देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

एसआरएम टीम ने न्यू पीएससी का किया औचक निरीक्षण 

एसआरएम टीम ने न्यू पीएससी का किया औचक निरीक्षण

गोरखपुर पीपीगंज स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान टीम के डॉ. नील रत्न ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवाओं के रखरखाव व मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के लिए अलग से रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।डॉ. शकील अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना चाहिए। डॉ आकिब ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को योजनाओं की जानकारी दे और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। मौके पर डॉ. प्रिंस विश्वास, शोभा चौधरी, माला, फार्मासिस्ट रेनू चौहान, जया त्रिपाठी, दिनेश चौरसिया, दीपक चौधरी, वार्ड बॉय जितई सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}