नीमचमध्यप्रदेश
देवरी परदा में 20 किलो वजनी अजगर का रेस्क्यू, सर्पमित्र प्रकाश बंजारा ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

*मनासा,
तहसील मुख्यालय मनासा से लगभग 8 किलोमीटर दूर मलाहेड़ा के समीप स्थित देवरी परदा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर चारा काटने गई एक महिला को खेत की मेड़ पर विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर महिला घबरा गई और तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 20 किलो वजनी विशाल अजगर को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत बालागंज के सर्पमित्र प्रकाश बंजारा को सूचना दी।

सूचना प्राप्त होते ही सर्पमित्र प्रकाश बंजारा मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई।

सर्पमित्र प्रकाश बंजारा ने बताया कि वन्यजीवों एवं सांपों को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं तथा ऐसे मामलों में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि मनासा क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में वन्यजीव एवं सांपों के रेस्क्यू के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क : प्रकाश बंजारा (बालागंज) – 9669326443


