मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाउदी बोहरा समाज ने निकाला शान-ए-जुलूस

सीतामऊ में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाउदी बोहरा समाज ने निकाला शान-ए-जुलूस
सीतामऊ ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दाउदी बोहरा समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया
जुलूस में समाज के लोगों ने सफेद लिबास और नीली वास्केट में एकसाथ बैंड-बाजे (ताशा) के साथ शिरकत की हाथों में झंडे और कतार बंद तरीके से एक साथ चल रहे थे समाजजन पैगंबर की जयंती की खुशी मना रहे थे
जुलूस जबरिया हनुमान मंदिर परिसर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मंदसौर रोड़ महाराणा प्रताप चौराहा से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहा इस जुलूस में दाहुदी बोहरा समाज के पदाधीकारीगण भी मौजूद थे



