अपराधभोपालमध्यप्रदेश

साइबर पुलिस ने 7 ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से सावधान किया, गैस कनेक्शन से वेडिंग इन्विटेशन तक ठगी, प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें

अनजान लिंक APK डाउनलोड करते ही मोबाइल हेंक, बैंकिंग डिटेल्स और UPI PIN चोरी, साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 1930 पर करें शिकायत

भोपाल। मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस, भोपाल ने वर्तमान में चल रहे ट्रेंडिंग APK फ्रॉड्स को लेकर बड़ी एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग प्रचलित मोबाइल एप्लिकेशन की “APK” फाइल्स के नाम पर लोगों के मोबाइल में वायरस और मालवेयर इंस्टॉल करा कर बैंकिंग डिटेल्स, UPI PIN और व्यक्तिगत जानकारी चुरा रहे हैं। जिससे लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा रहा है।

टॉप 7 ट्रेंडिंग APK फ्रॉड्स जिनसे रहें सावधान

1. Gas Connection APK Fraud: नकली ऐप डाउनलोड करवा कर गैस कनेक्शन के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं।

2. Online Car Rental APK Fraud: कार बुकिंग और रेंटल ऐप्स के जरिए एडवांस पेमेंट ठगी की जा रही है।

3. E-SIM Activation APK Fraud: नकली ऐप से E-SIM एक्टिवेट कराकर पहचान और मोबाइल नंबर का एक्सेस ले लिया जाता है।

4. Hospital Appointment APK Fraud: अपॉइंटमेंट बुकिंग APK से डेटा चोरी और पेमेंट फ्रॉड किया जा रहा है।

5. Banking APK Fraud: बैंकिंग सर्विसेस के नाम पर बने APK से UPI और Net Banking की जानकारी चोरी की जा रही है।

6. Wedding Invitation APK Fraud: शादी का निमंत्रण बताकर APK भेजा जाता है, क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। यह इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।

7. Traffic Challan / Vahan Parivahan APK Fraud: फर्जी चालान ऐप्स के जरिए भुगतान के नाम पर ठगी की जा रही है।

बचाव के उपाय – साइबर पुलिस ने क्या कहा

राज्य साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कुछ जरूरी सावधानियां बरतें।

– कभी भी अज्ञात लिंक, WhatsApp या Email से APK डाउनलोड न करें।

– केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।

– किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL को ध्यान से चेक करें।

– बैंक, गैस, कार रेंटल, अस्पताल या किसी भी सरकारी सेवा से जुड़े काम सीधे ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही करें।

– मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा ऑन रखें।

– ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

साइबर पुलिस ने कहा है कि सतर्कता ही बचाव है। किसी भी अनजान फाइल पर क्लिक करने से पहले सौ बार सोचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}