देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजघाट क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

राजघाट क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने राजघाट थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर 22 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:10 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर एस.एन. वर्मा के नेतृत्व में आबकारी टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र के संदिग्ध अवैध शराब ठिकानों पर दबिश दी।दबिश के दौरान रहमतनगर चौकी क्षेत्र में हरबर्ट बंधा के समीप करीब 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके साथ ही आबकारी टीम ने सेक्टर-2 के अंतर्गत संचालित आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार दुकानों का संचालन करने तथा शत-प्रतिशत मदिरा की बिक्री पॉस मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए।आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने बताया अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}