मंदसौरमंदसौर जिला
वैश्य समाज द्वारा दो दिवसीय डायग्नोस्टिक जांच शिविर में 112 लोगों ने लाभ लिया

रियायती दरों पर आरंभ डायग्नोस्टिक सेंटर बहु उपयोगी साबित होगा
मंदसौर l वैश्य महासम्मेलन जिला युवा इकाई मंदसौर के तत्वाधान में दो दिवसीय डायग्नोस्टिक जांच शिविर का आयोजन लायंस क्लब मंदसौर, प्रहलाद गर्ग फाउंडेशन एवं मंदसौर आयुर्वेद मेडिकल हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से रोम टावर के पीछे पीयूष ट्रेडर्स परिसर पर संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर पर रखा गया , जहां पर दो दिनों में 112 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों ने रियायती दरों पर जांच करवा कर शिविर का लाभ उठाया l दो दिवसीय शिविर वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी श्री नरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र चौधरी, जिला महामंत्री श्री भगवानदास विजयवर्गीय, युवा इकाई के संभागीय प्रभारी श्री कपिल भंडारी, संभागीय अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल ,डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर के अध्यक्ष श्री रत्नेश कुदार, समिति सदस्य डॉ. मजहर हुसैन एवं डॉ, विक्रांत भावसार की गरिमामयी उपस्थिति में लगाया गयाl
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि मंदसौर शहर में रियायती दरों पर डायग्नोस्टिक सेंटर आरम्भ हुआ उसका लाभ आम नागरिकों को उठाना चाहिए l आज के दौर में कोई भी बीमारी हो , चिकित्सक दवा लिखने से पूर्व मरीज की डायग्नोस्टिक जांच करवाता है उसके उपरांत इलाज करता है ऐसे में मंदसौर शहर में रियायती दरों पर डायग्नोस्टिक सेंटर जो आरंभ हुआ है इसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए l साथ ही मंदसौर शहर के चिकित्सकों को भी ऐसे डायग्नोस्टिक सेंटर पर मरीज को अधिक से अधिक भेजना चाहिए ताकि रियायती दरों पर उनका उपचार हो सके l
अतिथियों ने कहा कि लायंस क्लब ,प्रहलाद गर्ग फाउंडेशन तथा मंदसौर आयुर्वैदिक मेडिकल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होने वाला यह डायग्नोस्टिक सेंटर आने वाले समय में इस शहर की बड़ी आवश्यकता की पूर्ति करेगा l पूर्व में भी मंदसौर शहर में लायंस क्लब ने दशरथ नगर में डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ किया था जो वर्षों तक संचालित हुआ l उसी प्रकार अब यह सेंटर बहुउपयोगी साबित होगा l
डायग्नोस्टिक सेंटर के चेयरमैन श्री रत्नेश कुदार ने रियायती दरों पर आरंभ किए गए सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए आम लोगों से लाभ लेने का आह्वान किया l
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन परिवार के श्री ओमप्रकाश चौधरी ,श्री मनोहर जैन, श्री सत्यनारायण छापरवाल, श्री राजेंद्र चास्ता, युवा इकाई के जिला प्रभारी श्री जगदीश काला ,जिलाध्यक्ष श्री राकेश दुग्गड, जिला महामंत्री श्री दिलीप सेठिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री सचिन पाटनी, श्री आशीष अग्रवाल, विवेक खाबिया , श्री पंकज मित्तल, श्री नवीन चौधरी सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित थे l