संसदीय क्षेत्र में दो फोरलेन की सीएम ने की घोषणा

संसदीय क्षेत्र में दो फोरलेन की सीएम ने की घोषणा
मंदसौर- सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से संसदीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़कों को फोरलेंन बनाया जाएगा। जिसके लिए आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने घोषणा कर दोनों सड़कों के लिए मौखिक स्वीकृति प्रदान की है।
बता दे की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात देने आए थे, सांसद सुधीर गुप्ता के साथ जिले के अन्य जन प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनो ही जिले में सीएम ने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को महत्वपूर्ण सौगात दी। इस दौरान सांसद सुधीर की मांग पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने नीमच रामपुरा झालावाड़ फोरलेन व मंदसौर सीतामऊ सुवासरा फोरलेन की भी घोषणा मंच से की है। यह फोर लेन बनने के बाद संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा साथ ही उद्योग एवं व्यापार की भी नई संभावनाएं संसदीय क्षेत्र में विकसित होगी। फोरलेन की घोषणा पर स्थानीय विधायको ने भी सीएम का आभार व्यक्त किया है।