उज्जैन

नागदा पुलिस का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर शिकंजा

नागदा पुलिस का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर शिकंजा छत के कमरे में चल रहा था लाखों का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.98 लाख नकद सहित 2 लैपटॉप और 7 मोबाइल जप्त

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज नागदा, जिला उज्जैन

नागदा। ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपियों पर नागदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख 98 हजार 500 रुपए नकद, 2 लैपटॉप, 7 एंड्रॉयड मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि गली नंबर 3, दयानंद कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर बने कमरे में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर थाना नागदा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अमन पिता अनिल जैन (25) तथा अनिल पिता माणक लाल जैन (52), दोनों निवासी दयानंद कॉलोनी नागदा, को पकड़ लिया।

प्रारंभिक पूछताछ और मौके से मिली सामग्री के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट मैच में सीमित ओवरों के दौरान कितने रन बनेंगे, विकेट गिरेंगे और खिलाड़ी आउट होंगे आदि पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 की-बोर्ड, 1 लैपटॉप चार्जर, 2 मोबाइल चार्जर और ₹1,98,500 नकद जब्त किए। मामले में थाना नागदा में अपराध क्रमांक 530/2026, धारा 4(क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 1976 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक अमृतलाल गवरी, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरविंद गणावा, प्रधान आरक्षक रोहित मालवीय, आरक्षक मिथुन प्रजापति, रणवीर सिंह चौहान एवं महिला आरक्षक उस्मानी शबनम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}